कार्डिनल परोलिन : मैंने पोप लियो से बात की, वे शांतचित्तता के महान आदर्श हैं

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीएत्रो परोलिन ने पत्रकारों के साथ पोप की सर्जरी से जल्दी ठीक होने की उम्मीद साझा करते हुए कहा कि हर कोई प्रार्थना और प्रेम के साथ पोप लियो के करीब है।

पोप लियो 14वें के रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती होने से पहले, जहाँ उन्हें “एक सीमित जगह में फेफड़े की गांठ” को हटाने के लिए सर्जरी करवानी है, वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीएत्रो परोलिन ने पोप के प्रति अपना सामीप्य व्यक्त की और पोप की शांतचित्तता की तारीफ़ की।

उन्होंने यह बात परमधर्मपीठीय ग्रोगोरियन यूनिवर्सिटी में, संत जॉन पौल प्रथम : न्याय और शांति : इस अशांत विश्व में शांति की रक्षा करना और उसे बढ़ावा देना’, विषय पर कॉन्फ़्रेंस के दौरान पोप लियो की सेहत के बारे में पूछनेवाले पत्रकारों से कही। सम्मेलन को संत जॉन पौल द्वितीय फाऊंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया था जिसके अध्यक्ष स्वयं कार्डिनल पियेत्रो परोलिन हैं।

कार्डिनल ने कहा, “हम सभी उनकी शांतचितत्तता से हैरान थे,” उन्होंने उस शांति का जिक्र किया जिसके साथ पोप ने रविवार को देवदूत प्रार्थना के दौरान अपनी होनेवाली सर्जरी के बारे बताया।

उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है, जैसा कि उन्होंने कहा कि यह समस्या का शुरुआत चरण है और इसलिए यह समस्या जल्दी हल हो सकती है। हमें पूरा भरोसा है।” "स्वाभाविक रूप से, हम सभी अपनी प्रार्थनाओं और स्नेह के साथ उनके साथ हैं।"

महान शांति
वाटिकन राज्य सचिव ने बताया कि उन्होंने सोमवार दोपहर को पोप लियो से बात की थी।

उन्होंने कहा, “हमने बहुत शांति से बात की। संत पिता सच में इस मामले में एक बेहतरीन मिसाल हैं।”

कार्डिनल परोलिन ने कहा, “मैं परेशान हूँ, क्योंकि मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होगा।” हालाँकि, उन्होंने कहा कि ईश्वर को धन्यवाद कि तुरंत इसका पता चल गया” और इसलिए इसे “जितनी जल्दी हो सके” ठीक किया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा, “आमतौर पर, जब इन चीजों का समय पर पता चल जाता है, तो उन्हें ठीक किया जा सकता है।”

ईश्वर का विस्मय
कार्डिनल ने पोप के लिए दुनियाभर के लोगों के प्यार के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा, “इससे पता चलता है कि पोप लियो को हर कोई कितना प्यार करता है, उनकी तारीफ करता है और उन्हें फॉलो करता है,” और लोगों को बढ़ावा दिया कि वे पोप के इस प्रक्रिया के दौरान उनके प्रति अपनी करीबी दिखाते रहें।

एक पत्रकार ने पूछा, “क्या यह अचानक हुआ?”

कार्डिनल परोलिन ने जवाब दिया, “हाँ, बिल्कुल, क्योंकि किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। लेकिन जैसा पोप ने कहा, ये ईश्वर का आश्चर्य है।”

कार्डिनल किकुची का सामीप्य
सोमवार को, टोक्यो के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल इसाओ किकुची ने पोप के साथ अपनी निजी मुलाकात के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया।

उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे उन्हें कारितास इंटरनेशनलिस के सेक्रेटरी जनरल के साथ संत पापा से मिलने का मौका मिला। कार्डिनल ने कहा कि उन्होंने उन दोनों के साथ मुलाकात में व्यक्तिगत बातचीत की।

कार्डिनल किकुची ने अंत में कहा, “हालांकि उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि यह एक छोटी सर्जरी है और उन्हें अपने शरीर में कुछ भी गलत महसूस नहीं हो रहा है, और कार्डिनल ने कहा कि उन्होंने लैटिन अमेरिका यात्रा की अपनी योजना बदलने से बचने के लिए जल्द से जल्द ऑपरेशन करवाने का फैसला किया है।” “हमें पोप को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखना है।”

hindi Survey Popup Image