पोप ने तंजौर के धर्माध्यक्ष और बैंगलोर के सहायक धर्माध्यक्षों की नियुक्ति की

पोप फ्राँसिस ने शनिवार 13 जुलाई को तंजौर के धर्माध्यक्ष और बैंगलोर के दो सहायक धर्माध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा की।

तंजौर के धर्माध्यक्ष के रूप में पोप फ्राँसिस ने माननीय सगायाराज तम्बुराज को नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वे तिरूचिरापल्ली के पुरोहित हैं और इस समय संत पौल सेमिनरी में प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

तंजौर के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष सगायाराज तम्बुराज की जीवनी

माननीय सगायाराज तम्बुराज का जन्म 14 मार्च 1969 को तिरूचिरापल्ली धर्मप्रांत के अयामपत्ती में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 17 अप्रैल 1996 को हुआ। उन्होंने अपनी मास्टर की डिग्री मदुराई कामराज युनिवर्सिटी से और दर्शनशास्त्र में डॉक्ट्रेट की उपाधि मद्रास युनिर्सिटी से हासिल की है।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर सेवाएँ दी हैं –

वे तिरूचिरापल्ली के संत मेरी महागिरजाघर में सहायक पुरोहित, मरियांथापुरम में पल्ली पुरोहित, धर्मप्रांत में एससी/एसटी आयोग के पुरोहितीय सिनट के सचिव, धर्मप्रांत के विभिन्न आयोगों के संचालक एवं प्रेरितिक केंद्र के निदेशक, मनापराई के पल्ली पुरोहित, सेंट मेरी कैथिड्रल के पल्ली पुरोहित और चेन्नाई मेजर सेमिनरी के प्रोफेसर एवं 2023 से तिरूचिरापल्ली में संत पौल सेमिनरी के प्रोफेसर रहे।

बैंगलोर के सहायक धर्माध्यक्ष माननीय अरोकिया राज सतीस कुमार की जीवनी  

बैंगलोर महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष माननीय अरोकिया राज सतीस कुमार का जन्म 5 सितम्बर 1977 को बैंगलोर में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 2 मई 2007 को बैंगलोर महाधर्माप्रांत में हुआ। उन्होंने कैनन लॉ में बैंगलोर के संत पेत्रुस संस्थान से लाईसेंसेट की पढ़ाई की है तथा रोम के परमधर्मपीठीय उर्बानियन विश्वविद्यालय से डॉक्ट्रेट की उपाधि हसिल की है।  

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर सेवाएँ दी हैं –

वे संत जोसेफ, संत फ्राँसिस जेवियर कैथिड्रल और मल्लेस्वरम में ख्रीस्त राजा पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित रहे। बाद में वे मल्लेस्वरम में ख्रीस्त राजा पल्ली के पल्ली पुरोहित रहे। वे कलीसियाई ट्रिब्यूनल में न्यायधीश रहे, बैंगलोर के सेंट पीटर्स पोंटिफिकल संस्थान में कैनन लॉ के प्रोफेसर रहे।

बैंगलोर के सहायक धर्माध्यक्ष जोसेफ सूसाईनाथन की जीवनी

माननीय जोसेफ सूसाईनाथन का जन्म 14 मई 1964 को बैंगलोर में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 15 मई 1990 को बैंगलोर महाधर्मप्रांत के लिए हुआ।

वे इससे पहले, संत जोसेफ पल्ली एवं संत फ्राँसिस जेवियर महागिरजाघर के सहायक पल्ली पुरोहित रहे। संत अन्ना पल्ली, सुसमाचार लेखक संत जॉन पल्ली, फातिमा की माता मरियम पल्ली, संत पेत्रुस एवं संत पौलुस पल्ली एवं पवित्र हृदय पल्ली के पल्ली पुरोहित के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं।