पोप फ्राँसिस ने शुक्रवार 16 फरवरी को प्रकाशित एक ट्वीट सन्देश में काथलिक कलीसिया के पुनर्मिलन संस्कार के महत्व की प्रकाशना कर कहा है कि यह पश्चाताप और पुनर्मिलन हम मनुष्यों को एक बार फिर उठने की शक्ति प्रदान करता है।
सौंदर्य के फ्राँसीसी दियाकोनिया संघ को संबोधित करते हुए, पोप फ्राँसिस ने संघ के सदस्यों को लोगों, संस्कृतियों और धर्मों; तथा मानवता एवं पर्यावरण के बीच "सद्भाव के संरक्षक" बनने के लिए आमंत्रित किया।
कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष इफाड को दिए एक संदेश में, पोप फ्राँसिस ने भोजन की बर्बादी के खतरों के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि यह जलवायु को नुकसान पहुँचाता है जबकि यह दुनियाभर के भूखों को खाना खिला सकता था।
पोप फ्राँसिस ने रोम के संत सबीना महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग अर्पित करते हुए चालीसा काल की शुरूआत की तथा विश्वासियों का आह्वान किया कि वे येसु का आह्वान सुनें जो हमें “हृदय की ओर लौटने” का निमंत्रण दे रहे हैं।
कार्डिनल लुइस अंतोनियो टागले और महाधर्माध्यक्ष फोर्तुनातुस नवाचुकु ने नाइजीरियाई धर्माध्यक्षों को अपहरण संकट से प्रभावित लोगों के साथ वाटिकन विभाग की एकजुटता व्यक्त करते हुए एक संदेश भेजा।