पोप फ्राँसिस ने माननीय फादर जॉन्स गोरंत्ला ओ सी डी को आंध्रप्रदेश के कुरनूल धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा 27 फरवरी को हुई। फादर जॉन्स गोरंत्ला ओ सी डी इस समय रोम के तेरेसियानुम सेमिनरी के रेक्टर हैं।
पोप फ्राँसिस ने मार्च महीने के लिए अपनी विश्वव्यापी प्रार्थना की प्रेरिताई में शहीदों की सराहना करते हुए, अत्याचार से पीड़ित ख्रीस्तीयों के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया है।
पोप फ्राँसिस ने बुर्किना फासो में एक गिरजाघर और एक मस्जिद पर आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया है और पूजा स्थलों के सम्मान एवं शांति के मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया है।
रोम धर्मप्रांत में पुरोहिताई की तैयारी कर रहे उपयाजकों को एक संबोधन में, पोप फ्राँसिस ने पुरोहित की प्रेरिताई के प्रमुख पहलुओं के रूप में धर्माध्यक्ष के साथ सहयोग, ईश्वर के लोगों की सेवा और पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन पर प्रकाश डाला।
पोप फ्राँसिस ने विश्वासियों को चालीसा काल के लिए एक अच्छा संकल्प लेने हेतु आमंत्रित करते हुए अपने आपको येसु के प्रकाश के लिए खोलने का प्रोत्साहन दिया और युद्ध पीड़ित यूक्रेन देशों को याद करते हुए स्थायी शांति हेतु एक राजनयिक समाधान खोजने की अपील की।
चेंतेसिमुस आन्नुस फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए गए "अर्थव्यवस्था और समाज" अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह को बंद करते हुए, वाटिकन राज्य के सचिव कार्डिनल पारोलिन ने यूक्रेन और मध्य पूर्व में युद्धों के और बढ़ने पर कड़ी चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि संघर्ष विराम इसका एकमात्र समाधान है।
सुसमाचार प्रचार हेतु गठित परमधर्मपीठीय विभाग के प्रो प्रीफेक्ट महाधर्माध्यक्ष रिनो पिसिकेल्ला ने फिलीपींस में शांति और शुभ यात्रा को समर्पित महागिरजाघर में धन्यवादी मिस्सा अर्पित किया, जिसे हाल में अंतरराष्ट्रीय तीर्थस्थल घोषित किया गया है।