पवित्रता ईश्वर की ओर से एक उपहार है, पोप फ्राँसिस

पोप फ्राँसिस ने सब संतों के महोत्सव पर सभी विश्वासियों को ईश्वर द्वारा दिये गये बहुमूल्य उपहार ‘पवित्रता’ में बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

काथलिक कलीसिया 1 नवम्बर को सब संतों का महोत्सव मनाती है और संतो की मध्यस्ता से पवित्र जीवन जीने हेतु प्रेरित करती है। इस दिन संत पापा ने सोशल मीडिया के प्लैटफोर्म X पर ट्वीट कर सभी विश्वासियों को ईश्वर द्वारा दिये गये बहुमूल्य उपहार ‘पवित्रता’ में बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश : पवित्रता ईश्वर की ओर से एक उपहार है जो हमें बपतिस्मा के समय प्राप्त हुआ है: यदि हम इसे बढ़ने देते हैं, तो यह हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल सकता है, इसे सुसमाचार के आनंद से प्रबुद्ध कर सकता है। पवित्रता हर किसी को सुखी जीवन के लिए दिया जाने वाला एक उपहार है। #सभी संतगण

पोप फ्राँसिस ने सभी संतों के महोत्सव के देवदूत प्रार्थना के दौरान कहा, "पवित्रता एक उपहार और एक मार्ग है": एक उपहार जिसे खरीदा नहीं जा सकता, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए और एक-दूसरे की मदद करके यात्रा को एक साथ पूरा किया जाना चाहिए और संतगण "उत्कृष्ट पर्वतारोहण साथी" हैं।