संत पापा

  • पोप लियोः उदारता और विश्वास ईश्वर का बीज हमारे हृदयों में

    Jul 13, 2026
    येसु स्वयं, हमारे लिए शरीरधारी शब्द हैं, जिन्होंने हमारी मुक्ति के लिए अपना जीवन दिया है, जिन्हें पिता निरंतर दुनिया में बीज के रूप में बोते हैं, जिससे वे अपने मरण के द्वारा अधिक पल उत्पन्न करें (यो.12.24)। यह सच है कि वे कभी-कभी हममें कठोर और अनउत्तरदायी भूमि को पाते हैं, इसके साथ ही भ्रमित भूमि, जैसे कि हम अपने को बंजर, पथरीली या कंटीली झाड़ियों के रूप में पाते हैं। इसके साथ ही, वे ग्रहण करने वाली और ऊपजाऊ भूमि को भी पाते हैं, जहाँ हम प्रेम के चमत्कार को पाते हैं जिसमें सारी चीजों को बदलने की शक्ति होती है- जैसे कि हमने स्वयं उसे अपने जीवन में निसंदेह अनुभव किया है। यही कारण है, पिता सदैव बुनने हेतु कभी नहीं थकते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि उनका प्रेम हमारे लिए हमारी मानवीय कमजोरियों से कहीं अधिक मजबूत है। (2 कुरू 12. 9-10)