बंधुत्व के मार्ग पर एक साथ यात्रा करने में प्रभु हमारी मदद करें, पोप फ्राँसिस

बंधुत्व के मार्ग पर एक साथ यात्रा करने और ईश्वर के विश्वसनीय गवाह बनने हेतु पोप ने सभी लोगों को प्रेरित किया।

सोमवार, 5 फरवरी को अबू धाबी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर की पांचवीं वर्षगांठ के स्मारक कार्यक्रम के दौरान अबू धाबी के संस्थापक स्मारक भवन में मानव बंधुत्व के लिए जायद पुरस्कार 2024 के तीन विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। सभी पुरस्कार विजेताओं ने अपने-अपने विशिष्ट तरीकों से, अधिक सामाजिक एकजुटता और बंधुत्व प्रेम के मार्ग पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला।

इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पोप ने लिखा : “प्रभु हमें बंधुत्व के मार्ग पर एक साथ यात्रा करने में मदद करें और इस प्रकार हम ईश्वर के विश्वसनीय गवाह बन सकें।”

hindi Survey Popup Image