लियो XIV के चुनाव के बाद वाटिकन प्रेस ब्रीफिंग

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने विश्वव्यापी काथलिक कलीसिया के नये परमधर्मगुरु पोप लियो 14 वें की नियुक्ति तथा रोम एवं सम्पूर्ण विश्व से कहे गये उनके प्रथम शब्दों के तुरन्त बाद एक वकतव्य प्रकाशित किया।
शांति और निरस्त्रीकरण के शब्द
वकतव्य में कहा गया कि हमने पोप के पहले शब्द सुने। ये वही शब्द थे जो येसु ख्रीस्त ने जी उठने के तुरन्त बाद कहे थे। शांति, निरस्त्रीकरण और सम्वाद के शब्द।
अपने आशीर्वाद में पोप लियो 14 वें ने ईस्टर रविवार को कहे गये पोप फ्रांसिस के शब्दों का भी स्मरण दिलायाः ईश्वर हमसे प्रेम करते हैं, वे आप सभी से प्रेम करते हैं, बुराई हम पर हावी नहीं हो सकती।
वकतव्य में कहा गया कि नये पोप लियो XIV के शब्द पूर्ववर्ती सन्त पापा लियो 13 वें द्वारा श्रम और उसकी प्रतिष्ठा पर प्रकाशित विश्व पत्र रेरुम नोवारुम का स्पष्ट सन्दर्भ देते हैं। स्पष्टतः यह पुरुषों और महिलाओं तथा उनके कार्यों के प्रति और यहाँ तक कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में भी, कोई आकस्मिक संदर्भ नहीं है।
कार्यक्रम की घोषणा
इस वकतव्य के उपरान्त घोषित किया गया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे, सिस्टिन चैपल में कार्डिनलों के साथ पवित्र ख्रीस्तयाग का आयोजन है जिसका सीधा प्रसारण किया जायेगा।
रविवार को, मध्यान्ह 12.00 बजे, सन्त पेत्रुस महागिरजाघर की केन्द्रीय बालकनी से स्वर्ग की रानी मरियम प्रार्थना का पाठ किया जायेगा और सोमवार 12 मई, प्रातः 10.00 बजे, सन्त पापा पौल षष्टम भवन में मीडिया कर्मियों और संचालकों के साथ सन्त पापा लियो 14 वें मुलाकात करेंगे।