इंदौर धर्मप्रांत ने कलीसिया मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर 'प्लैटिनम जुबली वर्ष' का शुभारंभ किया
कैथोलिक धर्मप्रांत इंदौर ने 17 मई को अपनी प्लैटिनम जुबली का उद्घाटन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया। रविवार को प्रातः 8 बजे रेड चर्च, इंदौर में कैथोलिक धर्मप्रांत इंदौर के 75 वें वर्ष में प्रवेश करने पर प्लेटिनम जुबली का उद्घाटन किया। इस जुबली समारोह का उद्घाटन इंदौर धर्मप्रांत के बिशप, बिशप थॉमस मैथ्यू द्वारा किया गया। जुबली समारोह में धर्मप्रांत के विभिन्न पल्लियों से लगभग 500 से अधिक श्रद्धालु एकत्रित हुए। यह आनंदमय आयोजन बिशप थॉमस मैथ्यू द्वारा प्रातः 8:00 बजे रेड चर्च में माता मरियम के साथ पवित्र रोज़री प्रार्थना के माध्यम से आरंभ किया गया। जुबली की पवित्र मिस्सा बिशप थॉमस मैथ्यू द्वारा आर्चबिशप लियो कॉर्नेलियो, SVD, बिशप चाको SVD, तथा अन्य पुरोहितों की सहभागिता में अर्पित की गई।
अपने प्रवचन में आर्चबिशप लियो कॉर्नेलियो, SVD, ने जुबली वर्ष की महत्ता बताते हुए 75 वर्षों की इस यात्रा को प्रेम और आशीषों से परिपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जयंती मूल्यांकन के लिए होती है। आज जब हम इंदौर डायोसिस की स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं तब हमें यह भी मूल्यांकन करना होगा कि इन 75 वर्षों में इंदौर डायोसिस के लोगधर्मियों में क्या क्या परिवर्तन आया है? साथ ही इंदौर डायोसीज़ ने इस परिवर्तन की दिशा में क्या-क्या उपलब्धियाँ हासिल की हैं?
इंदौर डायोसीज़ ने जन साधारण के कल्याण हेतु कई योजना चलाई जो आज भी निरंतर जारी है। शिक्षा द्वारा जन सेवा करना, अस्पताल द्वारा स्वस्थ्य सेवाएं प्रदान करना, या जन विकास हेतु कई योजनाओ पर कार्य करना। सब के द्वारा जनसेवा के कार्य हुए हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भविष्य में भी इन जिमेदारियों को निभाने में ईश्वर हम पर दया करे, जिससे सेवा कयों की निरंतर जारी रहे।
इंदौर धर्मप्रांत की स्थापना सन 1952 में हुई थी। तथा वर्ष 2027 में इसे 75 वर्ष पुरे हो जाएंगे। इसलीये 17 मई को प्लैटिनम जुबली मनाने की शुरुआत उदघाटन की गई।