कैथोलिक धर्मप्रांत इंदौर ने 17 मई को अपनी प्लैटिनम जुबली का उद्घाटन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया। रविवार को प्रातः 8 बजे रेड चर्च, इंदौर में कैथोलिक धर्मप्रांत इंदौर के 75 वें वर्ष में प्रवेश करने पर प्लेटिनम जुबली का उद्घाटन किया। इस जुबली समारोह का उद्घाटन इंदौर धर्मप्रांत के बिशप, बिशप थॉमस मैथ्यू द्वारा किया गया। जुबली समारोह में धर्मप्रांत के विभिन्न पल्लियों से लगभग 500 से अधिक श्रद्धालु एकत्रित हुए। यह आनंदमय आयोजन बिशप थॉमस मैथ्यू द्वारा प्रातः 8:00 बजे रेड चर्च में माता मरियम के साथ पवित्र रोज़री प्रार्थना के माध्यम से आरंभ किया गया। जुबली की पवित्र मिस्सा बिशप थॉमस मैथ्यू द्वारा आर्चबिशप लियो कॉर्नेलियो, SVD, बिशप चाको SVD, तथा अन्य पुरोहितों की सहभागिता में अर्पित की गई।