वेरापोली महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

पोप फ्राँसिस ने फादर अंतोनी वालुमकल को वेरापोली महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

पोप ने शनिवार 11 मई को फादर अंतोनी वालुमकल को वेरापोली (भारत) के महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। अब तक वे कोच्चि के वल्लारपाडोम में नेशनल श्राइन बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ रैनसम के रेक्टर और पल्ली पुरोहित हैं।

संक्षिप्त जीवनी
नवनियुक्त सहायक धर्माध्यक्ष अंतोनी वालुमकल का जन्म 26 जुलाई 1969 को वेरापोली महाधर्मप्रांत के एरोर में हुआ था। उन्होंने केरल के अलवे में संत जोसेफ पोंटिफिकल इंस्टीट्यूट ऑफ थियोलॉजी एंड फिलॉसफी में दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र का अध्ययन किया।

11 अप्रैल 1994 को उसी वेरापोली महाधर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक किया गया था।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर अपनी सेवा दी और आगे की पढ़ाई की है: पोट्टाकुझी में लिटिल फ्लावर के सहायक पल्ली पुरोहित (1994-1996); महाधर्मप्रांतीय माइनर सेमिनरी के निदेशक (1997-2004); कार्थेडोम में संत जॉर्ज पल्ली के पल्ली पुरोहित (2004-2007); कक्कानाड में संत जॉन पॉल भवन माइनर सेमिनरी के निदेशक (2007-2010); बैंगलोर में संत पीटर पोंटिफ़िकल इंस्टीट्यूट में आध्यात्मिक धर्मशास्त्र में लाइसेंस और डॉक्टरेट; संत जोसेफ पोंटिफिकल सेमिनरी, कार्मेलगिरी, अलवे के आध्यात्मिक निदेशक और थोटाकट्टुकरा पल्ली के चौवारा और पारापुरम में दो गिरजाघऱों के प्रभारी (2013-2021) और 2021 से वे कोच्चि के नेशनल श्राइन बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ रैनसम वल्लारपाडोम के रेक्टर और पल्ली पुरोहित हैं।