वाटिकन के नये प्रीफेक्ट, महाधर्माध्यक्ष राजिक ने पोप के प्रति आभार व्यक्त किया

महाधर्माध्यक्ष राजिक ने पोप लियो 14वें से मिली नई नियुक्ति के लिए “बहुत” आभार व्यक्त किया और “विश्वव्यापी कलीसिया को अपनी सेवा” देने की उम्मीद जताई। नियुक्ति से पहले वे इटली और सन मरिनो गणराज्य के प्रेरितिक राजदूत थे।

महाधर्माध्यक्ष राजिक ने पोप द्वारा उन्हें सौंपी गई नई भूमिका और उन पर दिखाए गए भरोसे के लिए अपना “गहरा आभार” जताया है, साथ ही पोप और “विश्वव्यापी कलीसिया” की “सेवा करने” की उम्मीद जतायी है।

महाधर्माध्यक्ष पेटार राजिक, जो अब तक इटली और सन मरिनो गणराज्य के प्रेरितिक राजदूत थे, 30 मार्च को पेपल हाऊसहोल्ड के प्रीफेक्ट के तौर पर अपनी नियुक्ति पर टिप्पणी कर रहे थे।

कनाडा में एक क्रोएशियाई परिवार में जन्मे महाधर्माध्यक्ष राजिक परमाध्यक्षीय रोमी कार्यालय के काम की देखरेख करेंगे, और पोप के कामों के आंतरिक व्यवस्था तथा प्रतिदिन के प्रबंध के लिए ज़िम्मेदार है, जिसमें तय मुलाकातों का सम्पन्न होना भी शामिल है। यह पद 2023 से खाली था, जब महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज गन्सवाईन ने अपना कार्यकाल पूरा किया और बाद में उन्हें लातविया, एस्टोनिया और लिथुआनिया का राजदूत नियुक्त किया गया। ये वही देश हैं जहाँ महाधर्माध्यक्ष राजिक ने 2024 में इटली आने से पहले 2019 से प्रेरितिक राजदूत के तौर पर काम किया था।