पोप ने स्विस कोर के नये सदस्यों और उनके परिवारों का स्वागत किया, जो आज दोपहर में 34 नये सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए साथ आए हैं। पोप ने कई युवाओं की कंप्यूटर या सेल फोन के साथ "अकेले" रहने की आदत की तुलना में "वर्तमान के विपरीत" जाकर, खेल और रोम की यात्राओं के साथ सामुदायिक जीवन को पोषित करने हेतु प्रेरित किया।