देश-विदेश पश्चिम बंगाल में भीड़ के हमले के कारण संताली बाइबल सम्मेलन समय से पहले समाप्त करना पड़ा पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक कैथोलिक पैरिश (चर्च समुदाय) पर भीड़ के हमले के कारण आयोजकों को चार दिवसीय संताली बाइबल सम्मेलन समय से पहले ही समाप्त करना पड़ा। इस हमले में चर्च की संपत्ति को नुकसान पहुंचा और कई ईसाई घायल हो गए।