पोप फ्राँसिस ने गज़ा युद्धविराम समझौते के लिए अपना आभार व्यक्त करते हुए, इसका सम्मान करने और गाजा में सहायता पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जुबली वर्ष की भावना में कैदियों को रिहा करने की क्यूबा की हालिया घोषणा की भी सराहना की और ख्रीस्तीय एकता के लिए प्रार्थना के सप्ताह को याद किया।