मध्य अमेरिका के धर्माध्यक्ष निकारागुआ में कलीसिया की पुकार के साथ "भाईचारे से जुड़ने" के लिए प्रार्थना के दिन का आह्वान करते हैं, "जो सम्मानपूर्वक उत्तर पाने की उम्मीद करता है।"
"ईश्वर के सच्चे संदेशवाहक इस बात से प्रसन्न होते हैं कि उन्हें अकेले नहीं बुलाया गया है: इस यात्रा में वे उनके साथी हैं, प्रतिस्पर्धी नहीं।" जिस दिन विश्वव्यापी कलीसिया काथलिक मिशनरियों के संरक्षक संत फ्राँसिस जेवियर का पर्व मनाती है, उसी दिन गोवा के पुराने शहर में सुसमाचार प्रचार के लिए गठित परमधर्मपीठीय विभाग के प्रो-प्रीफेक्ट कार्डिनल लुइस अंतोनियो ताग्ले ने महागिरजाघर में पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया।
रवांडा में नेत्रहीन बच्चों के लिए स्कूल और शैक्षिक केंद्र की सिस्टर पिया गुमिन्स्का ने शैक्षिक केंद्र में प्रकट होने वाले दिव्य प्रेम का वर्णन इस प्रकार किया है, "कृतज्ञता, जिज्ञासा, ग्रहणशीलता और छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना।"
विकासशील देशों में घर बनाने से लेकर तूफान से प्रभावित अमेरिकी राज्यों के निवासियों की सहायता करने तक, नाज़रेथ की चैरिटी धर्मसमाज की सिस्टर लूक बोयार्स्की ने अपने धार्मिक जीवन के पिछले 54 साल लोगों को नए और रचनात्मक तरीकों से दूसरों की देखभाल करने के लिए एक साथ लाने में बिताए हैं।
थाईलैंड में कई बौद्ध और काथलिक नेता दिवंगत कार्डिनल मिगुएल एंजेल अयूसो गुइसोट के जीवन और विरासत का जश्न मनाने के लिए बैंकॉक के एक प्रमुख बौद्ध मंदिर में एकत्र हुए। कार्डिनल मिगुएल परमधर्मपीठीय अंतरधार्मिक संवाद विभाग के प्रीफेक्ट थे।
यूरोपीय प्रसारण संघ, जिसका वाटिकन रेडियो एक संस्थापक सदस्य है, अपने कार्यकारी बोर्ड के नवीनीकरण पर मतदान करने और चुनौतीपूर्ण राजनीतिक और आर्थिक संदर्भों में एआई और सार्वजनिक मीडिया की स्वायत्तता पर चर्चा करने के लिए स्विट्जरलैंड में अपनी आम सभा आयोजित करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं।
पोलैंड की एक काथलिक यूनिवर्सिटी कैदियों के व्यक्तिगत विकास और परिवर्तन में सहायता करने के लिए "खुला कैदी व्याख्यान" प्रदान कर रहा है, तथा अध्ययन के माध्यम से उनमें सम्मान और आशा को बढ़ावा दे रहा है।
सीरिया में संघर्ष फिर से शुरू हो गया है, अलेप्पो में फ्रांसिस्कन होली लैंड कॉलेज पर किये गये बमबारी से नुकसान पहुंचा है, और पवित्र भूमि के संरक्षण विभाग ने "नागरिक आबादी के बीच बढ़ते तनाव और भय" की रिपोर्ट दी है।
एंग्लो-इंडियन ने संसद और राज्य विधानसभाओं में विशेष प्रतिनिधित्व से वंचित किए जाने के खिलाफ 28 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक विरोध रैली आयोजित की, जिसे वे अपने समुदाय के साथ अन्याय कहते हैं।