मई में पोप लियो 14वें के धर्मविधिक समारोहों की सूची

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने मई माह के लिए पोप लियो 14वें के आगामी धर्मविधिक समारोहों की घोषणा की है, जिसमें रविवार, 18 मई को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में उनके परमाध्यक्षीय काल के उद्घाटन का समारोह भी शामिल है।

वाटिकन ने मई महीने के लिए पोप लियो 14वें के धार्मिक समारोहों का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

धन्य कुँवारी मरियम को समर्पित इस महीने के दौरान, संत पापा विभिन्न धार्मिक समारोहों की अध्यक्षता करेंगे और रोम स्थित महागिरजाघरों का दौरा करेंगे।

पोप के कार्यक्रम की सूची :
18 मई पास्का के 5वेँ रविवार को पोप लियो 14वें संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में पूर्वाहन 10.00 बजे अपने परमाध्यक्षीय काल का उद्घाटन एक समारोह ख्रीस्तयाग के साथ करेंगे।

मंगलवार 20 मई को पोप शाम 5.00 बजे संत पौल महागिरजाघर की तीर्थयात्रा करेंगे, जहाँ वे संत पॉल की कब्र का दौरा करेंगे।

आगामी रविवार 25 मई, पास्का के छठवें रविवार को पोप लियो 14वें शाम 5 बजे संत जॉन लातेरन में समारोही ख्रीस्तयाग का अनुष्ठान करेंगे।    

इस पवित्र मिस्सा में रोम के धर्माध्यक्ष पद पर पोप का औपचारिक पदस्थापन होगा।

उसी दिन शाम 7 बजे पोप लिया 14वें संत मरिया मेजर महागिरजाघर का दौरा करेंगे, जहाँ वे धन्य कुँवारी मरियम की प्रतिष्ठित प्रतिमा, सालुस पोपुली रोमानी का दर्शन करेंगे।

इस प्रकार यह पोप लियो 14वें का माता मरियम को समर्पित इस महागिरजाघर में दूसरी बार आना होगा। पोप के रूप में वे पहली बार शनिवार शाम को महागिरजाघर जा चुके हैं। जब वे अगुस्टीनियन धर्मसमाज द्वारा संचालित मरियम तीर्थस्थल का आकस्मिक दौरा करने के बाद वाटिकन वापस लौट रहे थे। महागिरजाघर में उन्होंने माता मरियम के पास तथा दिवंगत पोप फ्राँसिस की क्रब पर भी प्रार्थना की थी।  

अंततः, शनिवार, 31 मई को, धन्य कुँवारी मरियम के पर्व दिवस पर, पोप लियो 14वें सुबह 10 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर पुरोहित अभिषेक के साथ मास की अध्यक्षता करेंगे।