पोप लियो : हम उन्हें न भूलें जो युद्ध से पीड़ित हैं, मर रहे हैं
कास्तेल गंदोल्फो में, देवदूत प्रार्थना के बाद, पोप लियो 14वें ने कहा कि वे "युद्ध और हिंसा से जूझ रहे अलग-अलग देशों में हो रही घटनाओं पर चिंता, नजर रख रहे हैं।" उन्होंने सभी से "हमारी लगातार प्रार्थनाओं" को "शांति के लिए उदार प्रयासों" से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने आजादी प्राँगण में एकत्रित सभी तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया।
देवदूत प्रार्थना के उपरांत पोप लियो 14वें ने कास्तेल गंदोल्फो में उपस्थित सभी विश्वासियों एवं तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया।
पोप ने कहा, “जब मैं कुछ दिन आराम कर रहा हूँ, मैं आप सभी, कास्तेल गंदोल्फो के निवासियों का अभिवादन करता हूँ और दुनियाभर से आनेवाले तीर्थयात्रियों का सहर्ष स्वागत करता हूँ!”
उसके बाद दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी युद्ध के कारण पीड़ित लोगों की याद कर उन्होंने कहा, “हम युद्ध और हिंसा से जूझ रहे अलग-अलग देशों पर चिंता के साथ नजर रख रहे हैं। आइए, हम उन लोगों को न भूलें जो लड़ाई के कारण कष्ट झेल रहे हैं और मौत के शिकार हो रहे हैं, और हम शांति के लिए अपनी लगातार प्रार्थनाओं को जारी रखें।”
यूक्रेन, ईरान और कुवैत में नए हमलों की रिपोर्ट
यूक्रेन में रविवार को भी लड़ाई में लोगों के मारे जाने की खबरें आईं, राजधानी कीव पर रूस का एक भारी मिसाइल हमला हुआ जिसमें कथित तौर पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। इस बीच, यूक्रेनी सेना का दावा है कि उसने काला सागर और आज़ोव सागर में रूसी मिलिट्री ठिकानों पर ऑपरेशन किए हैं। उधर, दक्षिणी ईरान में अमरीका के नए हवाई हमलों की खबर है, जिसके बाद तेहरान ने कुवैत में अमरीका के मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलों और ड्रोन से जवाब दिया। इससे इराकी कुर्दिस्तान भी प्रभावित हुआ है। वॉशिंगटन ने इस नए हमले को पिछले शुक्रवार को जॉर्डन में मुवफ्फाक अल साल्टी एयर बेस पर हुए हमले से जोड़ा, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक मारे गए थे और तीसरा लापता है।
संत पापा ने चेनाकोलो समुदाय का अभिवादन किया जिसकी स्थापना मदर एल्विरा ने की हैं। वे सालुज़ो में जीवन के उत्सव के लिए एकत्रित हैं, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्कूल के लिए एकत्रित हुए फोकलारे नवीन परिवार मूवमेंट, एपीआरए समर स्कूल में हिस्सा लेनेवाले मेक्सिको के विद्यार्थियों और काथलिक वर्ल्डव्यू फ़ेलोशिप ग्रुप का अभिवादन करता हूँ।
उसके बाद अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षण कोर्स के प्रतिभागियों को सम्बोघित कर उन्होंने कहा, मैं इंटरनेशनल फ़ॉर्मेटर्स कोर्स में हिस्सा लेनेवाले रेन्युम क्रिस्टी के सदस्यों का अभिवादन करता हूँ। मैं उन लोगों का भी अभिवादन करता हूँ जो "द लायन पिलग्रिमेज" में हिस्सा ले रहे हैं, जिनके साथ सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के सहायक धर्माध्यक्ष एंथनी पर्सी भी हैं।
तत्पश्चात् संत पापा ने रोम की येसु के स्वर्गारोहन की चैरिटी की धर्मबहनों का अभिवादन किया और उनके साथ विभिन्न परिवारों, युवाओं एवं विभिन्न पल्ली दलों का अभिवादन किया।
और अंत में, सभी को एक शांतिपूर्ण रविवार की शुभकामनाएँ दीं!