विश्व युवा दिवस 2023 के लिए पोप फ्राँसिस का कार्यक्रम

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने 37वें विश्व युवा दिवस के अवसर पर 2 से 6 अगस्त तक पोप फ्राँसिस की पुर्तगाल यात्रा का कार्यक्रम जारी किया।

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने मंगलवार, 6 जून को, पुर्तगाल के लिस्बन में 1 से 6 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले 2023 विश्व युवा दिवस के लिए पोप फ्राँसिस का कार्यक्रम जारी किया। इस आयोजन में भाग लेने के लिए 400,000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है।

इस महीने की शुरुआत में जारी एक वीडियो संदेश में, पोप ने कहा कि इस वर्ष के अंत में इन युवाओं की पुर्तगाल का राजधानी की यात्रा करने की इच्छा उन्हें खुशी से भर देती है।

पोप फ्राँसिस ने इससे पहले तीन विश्व युवा दिवसों की अध्यक्षता की है, 2013 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में, 2016 में पोलैंड के क्राकोव में और 2019 में पनामा के पनामा सिटी में।

लिस्बन में 37वां विश्व युवा दिवस होगा, जो मूल रूप से 2022 में पुर्तगाल की राजधानी में होने वाला था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।

इस वर्ष के विश्व युवा दिवस के आदर्श वाक्य के लिए, संत पापा फ्राँसिस ने संत लूकस के सुसमाचार से एक पद को चुना है: "मरिया उठी और शीघ्रता से चल  पड़ी।" (लूका 1:39) दूत संवाद के बाद माता मरियम और अपनी चचेरी बहन एलिजबेथ की मुलाक़ात करने जाती है।

पोप की यात्रा का कार्यक्रम निम्निखित हैः

पोप बुधवार 2 अगस्त को सुबह 7.50 बजे रोम के फ्युमचिनो हवाई अड्डे से प्रस्थान करेंगे और सुबह 10 बजे लिस्बन के फिगो मादुरो हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके तुरंत बाद, बेलेम के राष्ट्रीय भवन में गणतंत्र के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। साथ ही बेलेम के सांस्कृतिक केंद्र में, वे अधिकारियों, नागर समाज और राजनयिक कोर से मुलाकात करेंगे। शाम 4.45 बजे प्रेरितिक राजदूतावास में, संत पापा फ्राँसिस प्रधान मंत्री के साथ मिलेंगे और शाम 5.30 बजे, प्रसिद्ध मठ डॉस जेरोनिमोस में, वे धर्माध्यक्षों, पुरोहितों, धर्मबहनों, उपयाजकों, समर्पित पुरुषों और महिलाओं, सेमिनारियों और प्रेरितिक कार्यकर्ताओं के साथ संध्या वंदना प्रार्थना करेंगे।

गुरुवार की सुबह, पोप फ्राँसिस काथलिक यूनिवर्सिटी पुर्तगाल के परिसर में छात्रों से मिलेंगे। इसके बाद वे लिस्बन से पास के कास्केस के लिए रवाना होंगे, जहां वे स्कोलास ओकुरेंटेस के मुख्यालय में युवाओं का अभिवादन करेंगे दोपहर में वे लिस्बन लौटेंगे जहाँ एडवर्ड सप्तम पार्क में विश्व युवा दिवस का स्वागत समारोह होगा।

विश्व युवा दिवस के कुछ युवा शुक्रवार 4 अगस्त की सुबह बेलेम के "सो इम्पेरियो" प्रांगण पर पोप से पापस्वीकार संस्कार ग्रहण करेंगे। लगभग 9.45 बजे, पोप फ्राँसिस सहायता और धर्मार्थ केंद्रों के कुछ प्रतिनिधियों से मिलने के लिए "डी सेराफिना" पल्ली केंद्र जाएंगे। दोपहर 12 बजे प्रेरितिक राजदूतावास में युवाओं के साथ दोपहर का भोजन होगा, जबकि शाम 6 बजे पोप एडवर्ड सप्तम पार्क में युवाओं के साथ क्रूस रास्ता धर्मविधि की अध्यक्षता करेंगे।

शनिवार 5 अगस्त की सुबह संत पापा फातिमा की माता मरिया के तीर्थालय का दौरा करेंगे। वे सुबह 8.00 बजे लिस्बन से फातिमा स्टेडियम के लिए रवाना होंगे और सुबह 9.30 बजे चैपल ऑफ अपारिशन में बीमार युवाओं के साथ पवित्र रोजरी प्रार्थना का पाठ करेंगे। दोपहर के करीब वे राजधानी लौटेंगे। वहां शाम 6 बजे कोलेजियो डी एस जोआओ डी ब्रिटो में पने येसु समाजी भाईयों के साथ सामान्य निजी बैठक करेंगे और  रात 8.45 बजे, युवा लोगों के साथ तेजो पार्क में रात्री जागरण प्रार्थना में भाग लेंगे।

रविवार 6 अगस्त: पवित्र मिस्सा और वाटिकन वापसी
रविवार 6 अगस्त को सुबह 9 बजे तेजो पार्क में पोप फ्राँसिस विश्व युवा दिवस का समापन मिस्सा का अनुष्ठान करेंगे। दोपहर में फिगो मादुरो एयरबेस में विदाई समारोह से पहले अल्गेस के 'पस्सियो मैरिटिमो' में विश्व युवा दिवस के स्वयंसेवकों के साथ एक बैठक होगी।

रोम के लिए पोप की वापसी की उड़ान शाम 6.15 बजे रवाना होगी और रात 10.15 बजे फयुमिचिनो हवाई अड्डा पहुंचेंगे।