पोप ने सभी युवाओं को उनके संरक्षक संत को समर्पित किया

पोप फ्राँसिस ने युवाओं को ईश्वर और पड़ोसी के प्रति प्रेम से भरे संत अलोसियुस गोंजागा की मध्यस्ता से प्रार्थना करने का आह्वान किया।

काथलिक कलीसिया 21 जून को संत अलोसियुस गोंजागा का त्योहार मनाती है। संत अलोसियुस युवाओं के संरक्षक संत हैं वे येसु समाज धर्मबंधु के रुप में रोम में आये और प्लेग महामारी के दौरान बीमारों की सेवा करते खुद भी प्लेग के शिकार हो गये। पोप फ्राँसिस ने संत अलोसियुस के पर्व दिवस पर ट्वीट कर सभी युवाओं को उनके संरक्षक संत को समर्पित किया।

ट्वीट संदेश : “आज हम काथलिक युवाओं के संरक्षक संत अलोसियुस गोंजागा को याद करते हैं, एक युवक जो ईश्वर और पड़ोसी के प्रति प्रेम से भरे थे, उसकी मृत्यु बहुत कम उम्र में यहां रोम में हुई, जब वे प्लेग पीड़ितों की देखभाल कर रहे थे। मैं पूरी दुनिया के युवाओं को उनकी मध्यस्ता में सौपता हूँ।”

अलोसियुस गोंजागा का जन्म 9 मार्च, 1568 को इटली के  कस्तेलियोने देल्ले स्टिवियर में हुआ था। वे येसु समाजियों के धर्मसंध का सदस्य बनकर अपनी पढ़ाई के लिए रोम के रोमन कॉलेज आये। वहीं एक छात्र के रूप में, एक गंभीर महामारी के पीड़ितों की देखभाल के परिणामस्वरूप 23 वर्ष की उम्र में 21 जून, 1591 को उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें 1605 में धन्य घोषित किया गया और 1726 में संत घोषित किया गया।