पोप ने अल्बानिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

पोप फ्राँसिस और अल्बानिया के राष्ट्रपति श्री बजराम बेगज ने वाटिकन में मुलाकात की और साम्यवादी शासन द्वारा ख्रीस्तियों के धार्मिक उत्पीड़न और यहूदी लोगों की रक्षा के लिए अल्बानियाई लोगों के प्रयासों को याद किया।

पोप फ्राँसिस ने सोमवार 6 मई को प्रेरितिक प्रासाद में अल्बानिया के राष्ट्रपति श्री बजराम बेगज का स्वागत किया गया। उन्होंने साम्यवादी तानाशाही के कठिन समय और यहूदियों के खिलाफ अल्बानियाई लोगों की सुरक्षा को भी याद किया। ने बाद में वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से मुलाकात की, उनके साथ राज्यों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के सचिव महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर भी थे।

वाटिकन प्रेस कार्यालय के एक विज्ञप्ति अनुसार, राज्य सचिवालय में "सौहार्दपूर्ण चर्चा" के दौरान, "सकारात्मक द्विपक्षीय संबंधों के लिए सराहना व्यक्त की गई। कलीसिया और राज्य के संबंधों में कुछ खुले मुद्दों का भी उल्लेख किया। अल्बानिया के यूरोपीय संघ में शामिल होने की राह पर और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर, पश्चिमी बाल्कन क्षेत्र और मध्य पूर्व और यूक्रेन में चल रहे संघर्षों पर विशेष ध्यान देने पर चर्चा हुई।

उपहारों के पारंपरिक आदान-प्रदान में, संत पापा ने राष्ट्रपति बेगज को "हाथ" शीर्षक एक कांस्य मूर्ति दी, जिस पर लिखा था "आइए हम अपने हाथों को दूसरे हाथों से भरें", साथ में पोप ने अपने कई दस्तावेज़, शांति के लिए इस वर्ष का संदेश और 27 मार्च, 2020 का ऑर्बिस स्तासियो पुस्तक भी दी। राष्ट्रपति बेगज ने संत पापा को अल्बानियाई चित्रकार हेलिडोन हैलीटी की एक तेल चित्रकला भेंट की।