भारत 26 जनवरी को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, ऐसे में देश खुद को अपने संवैधानिक आदर्शों और बढ़ती धार्मिक असहिष्णुता की कठोर वास्तविकता के बीच एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पाता है।
पोप फ्राँसिस ने डोनाल्ड जे. ट्रम्प के 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण के लिए एक संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके परिवार और 'प्यारे अमेरिकी लोगों' पर ईश्वरीय आशीर्वाद की याचना की और प्रार्थना की कि प्रभु उन्हें शांति की दिशा में प्रयासों का मार्गदर्शन करने में मदद करें।
फिनलैंड से ख्रीस्तीय एकता के लिए प्रार्थना सप्ताह के भाग लेने आये ख्रीस्तीय एकतावर्धक प्रतिनिधिमंडल का पोप फ्राँसिस ने स्वागत किया और याद दिलाया कि प्रभु में ख्रीस्तीय आशा कभी निराश नहीं करती है और ख्रीस्तियों को हमेशा प्रार्थना में दृढ़ रहना चाहिए।
पोप फ्रांसिस ने इतालवी टीवी चैनल ‘नोवे के चे टेम्पो के फ़ा’ के लिए फाबियो फ़ाज़ियो को एक साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने घोषणा की कि सिस्टर रफ़ाएला पेट्रिनी को मार्च में वाटिकन सिटी राज्य के गवर्नरेट का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने प्रवासियों को निर्वासित करने की नई ट्रम्प प्रशासन की योजनाओं की अफ़वाहों के बारे में एक सवाल का भी जवाब दिया: अगर ऐसा होता है, तो यह एक अपमान होगा; समाज के असंतुलन का खामियाजा सबसे गरीब लोगों को नहीं भुगतना चाहिए।
अमेरिका स्थित कॉनराड हिल्टन फाउंडेशन के निदेशक मंडल को संबोधित करते हुए पोप फ्राँसिस ने गरीबों के लिए उनके अथक काम और कलीसिया में धर्मबहनों के सशक्तिकरण का समर्थन करने के लिए उनकी प्रशंसा की।
पोप फ्राँसिस ने आम दर्शन समारोह के अंत में कहा कि उन्होंने गाजा के पवित्र परिवार के समुदाय को फोन किया, जो रविवार को युद्धविराम शुरू होने के बाद सामान्य हो गया है। पोप युद्ध के खिलाफ़ एक नई अपील की। फिर यूक्रेन में "युद्ध की त्रासदी का अनुभव कर रहे" बुज़ुर्गों को याद किया।
अपने साप्ताहिक आम दर्शन समारोह के समापन पर, पोप फ्राँसिस ने कहा कि उनका दिल लॉस एंजिल्स के पीड़ित लोगों के साथ है और वे प्रार्थना करते हैं कि अमेरिका की संरक्षिका, ग्वाडालूपे की माता मरियम, सभी निवासियों के लिए मध्यस्थता करें।