पोप फ्राँसिस ने वाटिकन में गरीबों की सेवा में सॉवरेन मिलिट्री ऑर्डर ऑफ माल्टा (एसएमओएम) के राजदूतों उनके राजनयिक कार्यों के लिए प्रशंसा की और वाटिकन कूटनीति के बीच "संयुक्त" कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया।
सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी, कोलकाता (एसएक्सयूके) के कुलपति, जेसुइट फादर जॉन फेलिक्स राज को 27 जनवरी, 2024 को सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता में नेशनल जेसुइट हायर एजुकेशन एसोसिएशन, साउथ में जेएचईएएसए मैगिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पोप फ्राँसिस के साथ मुलाकात के बाद, संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन की महानिदेशिका एमी पोप ने प्रवासन के संबंध में पोप की जोशीली वकालत की प्रशंसा की और इस बात पर अफसोस जताया कि कैसे चुनावी वर्षों में अक्सर प्रवासियों को बदनाम किया जाता है।
पोप फ्राँसिस ने एक युवा पुर्तगाली लड़की एडना को एक वीडियो संदेश भेजा, जिसके साथ उन्होंने लिस्बन में विश्व युवा दिवस से पहले पत्र-व्यवहार किया था और उसे जीवन-घातक बीमारी के साथ अपना संघर्ष जारी रखने और युवाओं के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रोत्साहित किया।
पोप फ्राँसिस ने शनिवार को बारी -बितोंतो महाधर्मप्रांत के दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने की तैयारी कर रहे बच्चों, उनके माता-पिताओं, प्रचारकों एवं महाधर्मप्रांत के विश्वासियों से वाटिकन के पौल षष्ठम सभागार में मुलाकात की और दृढ़ीकरण संस्कार के महत्व के साथ-साथ, बपतिस्मा के दौरान की गई प्रतिबद्धताओं के बीच गहरे संबंध पर जोर दिया।
पोप फ्रांसिस ने फ्राँस के लूर्द शहर में आयोजित हत्या के शिकार बने फादर जैक्स हैमल को समर्पित एक पुरस्कार समारोह में संदेश भेजकर एक बार फिर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धान्जलि अर्पित की।
रोम की दीवारों के बाहर सन्त पौल महागिरजाघर में गुरुवार सन्ध्या आयोजित ख्रीस्तीय एकतावर्द्धक प्रार्थना सप्ताह के समापन समारोह में पोप फ्राँसिस ने समस्त विश्व के ख्रीस्तानुयायियों का आह्वान किया कि वे विभाजन रूपी शैतान के जाल न फँसें तथा प्रार्थना एवं निःस्वार्थ सेवा द्वारा विभाजनों को दूर कर एकता में आगे बढ़ें।
वाटिकन में जारी परमधर्मपीठीय विश्वास एवं धर्मसिद्धान्त परिषद की पूर्णकालिक सभा में भाग लेनेवाले धर्माधिकारियों ने शुक्रवार को सन्त पापा फ्राँसिस का साक्षात्कार कर उनका सन्देश सुना।
काथलिक एवं पूर्वी ऑरथोडोक्स कलीसियाओं के बीच ईशशास्त्रीय और धर्म सम्बन्धी संवाद के लिए हेतु गठित संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय आयोग की 20 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आयोग के सदस्यों ने पोप फ्राँसिस का साक्षात्कार कर उनका सन्देश सुना।