कैथोलिक कलीसिया ने फादर जैकब सीसेरियस नल्पथमकलम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वे एक बेहतरीन मार्गदर्शक, धर्मशास्त्री, मिशनरी, शिक्षक और 'कार्मेलिट्स ऑफ़ मैरी इमैक्युलेट' (CMI) धर्मसंघ के 'सेंट थॉमस प्रोविंस' के संस्थापक नेता थे। 16 अगस्त को 91 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।