फिलीपींस के कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ने देश भर के धर्मप्रांतों, पैरिशों, धार्मिक समुदायों और कैथोलिक संस्थानों से उन समुदायों के लिए प्रार्थना और आर्थिक सहायता देने का आह्वान किया है जो दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ के सारंगनी प्रांत और अन्य हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।