खंडवा धर्मप्रांत के मरियम तीर्थस्थल पर कांजाबैड़ा माता मरियम का वार्षिक महोत्सव 22 फरवरी 2026, रविवार को आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। इस वार्षिक महोत्सव में 4 बिशप, 70 पुरोहित, करीब 200 सिस्टर तथा मध्यप्रदेश, और आसपास के राज्यों से 10 हजार से अधिक विश्वासियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया।