खासी और जयंतिया पहाड़ियों के हज़ारों कैथोलिक विश्वासियों ने 8 नवंबर को शिलांग आर्चडायसिस (महाधर्मप्रांत) के वार्षिक यूख्रिस्तिक जुलूस में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पवित्र संस्कार में मौजूद येसु मसीह के प्रति अपने विश्वास, प्रार्थना और भक्ति का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन किया।