पोप फ्रांसिस का आठवाँ विश्व गरीब दिवस संदेश विश्वासियों को याद दिलाती है कि ईश्वर हम प्रत्येक की देख रेख करते हैं, जबकि वे जो लोग सबसे जरूरतमंदों के हानि पहुंचाते हुए अपने लिए धन अर्जित करते हैं, वे उनकी नजर में गरीब हैं।
वाटिकन स्थित ख्रीस्तीयों के बीच एकता को प्रोत्साहित करने हेतु गठित परमधर्मपीठीय परिषद ने एक नया अध्ययन दस्तावेज प्रस्तुत किया है, जो सन्त पापा की भूमिका और सन्त पेत्रुस के उत्तराधिकारी की प्रेरिताई के कार्यान्वयन के संबंध में चल रही अंतर-कलीसियाई वार्ता का सर्वेक्षण करता है।
इतालवी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष बोलोन्या के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल ज़ूपी एक शिष्टमण्डल के साथ गुरुवार 13 जून से 16 जून तक इसराएल एवं फिलीस्तीन की यात्रा पर हैं, जिसे जैरूसालेम में लातीनी रीति के काथलिक धर्माधिपति कार्डिनल पित्साबाल्ला ने एक साहसिक कृत्य निरूपित किया है।
मानव तस्करी से निपटना नाइजीरिया में दया की धर्मबहनों के लिए एक प्राथमिकता है, जो अक्सर पीड़ितों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करते हैं। सिस्टर जुस्टिना सुएकिम नेल्सन तस्करी के पीड़ितों को आज़ादी तक साथ ले जाने की अपनी कहानी बताती हैं।
पुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन की अंतिम घोषणा के केंद्र में मध्य पूर्व में शांति की अपील, कीव के लिए समर्थन, प्रवासियों का मुद्दा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित चुनौतियाँ हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की है कि जी7 पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं ने युद्धग्रस्त यूक्रेन को दसियों बिलियन डॉलर की सहायता देने के लिए पाबंदी लगाये गये रूसी संपत्तियों का उपयोग करने पर सहमति व्यक्त की है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब युद्ध के मैदानों पर लड़ाई जारी है।