पोप फ्राँसिस ने फ्राँस के पेरिस में होनेवाले 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों से पहले शांति के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और प्रार्थनाएँ भेजी हैं, तथा कामना की हैं कि यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन, इस त्रस्त विश्व में शांति और मित्रता की दिशा में काम करेगा।
वाटिकन के प्रेरितिक प्रायश्चित विभाग ने 28 जुलाई को दादा-दादी और बुजुर्गों के लिए चौथे विश्व दिवस में भाग लेनेवाले विश्वासियों को पूर्ण दण्ड-मोचन प्रदान किये जाने की घोषणा की है।
पोप फ्राँसिस 18 जुलाई की सुबह ग्रीष्मकालीन शिविर में भाग लेनेवाले बच्चों एवं शिविर के संचालकों से मिले। वाटिकन के ग्रीष्मकालीन शिविर के बच्चों के लिए यह एक वार्षिक परंपरा बन गई है।
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन 19 – 24 जुलाई तक यूक्रेन की यात्रा पर हैं। वे यूक्रेन के लातीनी रीति के काथलिकों के तीर्थयात्रा समारोह में बेर्देकीव के मरियम तीर्थ पर ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे।
वाटिकन संचार विभाग के अध्यक्ष, डॉ. पाओलो रूफिनी और परमधर्मपीठीय उर्बानियाना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष एवं परमधर्मपीठ के प्रतिनिधि, प्रोफेसर विंचेंसो बोनोमो ने बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय की प्रकाशन सेवा के वैज्ञानिक उत्पादन (किताब) के संपादकीय प्रबंधन के उद्देश्य से समझौते पर हस्ताक्षर किए।
फ्राँस के स्वर्गीय आब्बे पियर द्वारा संस्थापित काथलिक एकात्मता अभियान ने एक स्वतंत्र जांच के निष्कर्ष जारी किए हैं, जिसमें इसके करिश्माई संस्थापक द्वारा किए गए कथित यौन दुर्व्यवहारों का खुलासा किया गया है।
ईराक के मोसुल शहर से वाटिकन न्यूज़ से बातचीत में खलदेई काथलिकों के महाधर्माध्यक्ष माईकल नजीब ने कहा कि उत्तरी ईराक स्थित मेसोपोटामिया के ऐतिहासिक क्षेत्र में आईएसआईएस द्वारा मचाई गई तबाही के दस साल बाद यह आवश्यक है कि क्षेत्र के निवासियों में विश्वास का सावधानीपूर्वक पुनर्निर्माण किया जाये।
इंडियानापोलिस में राष्ट्रीय यूखरिस्तीय कांग्रेस के उद्घाटन के अवसर पर, अमेरिका के प्रेरितिक राजदूत ने विश्वासियों को कलीसिया में अधिक एकता के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया है "ताकि हम अपने मिशन में अधिक फलदायी बन सकें।"