Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
विश्व शांति दिवस पर पोप फ्राँसिस का ट्वीट
विश्व शांति दिवस के विषय पर जोर देते हुए पोप फ्राँसिस ने स्थायी शांति के निर्माण के लिए सभी लोगों से मिलकर काम करने हेतु प्रेरित किया।
काथलिक कलीसिया शनिवार 01 जनवरी 2022 को 55वां विश्व शांति दिवस मना रही है जिसका विषय है, “शिक्षा, कार्य और पीढ़ियों के बीच संवाद: स्थायी शांति के निर्माण हेतु उपकरण।” विश्व शांति दिवस के विषय पर जोर देते हुए पोप फ्राँसिस ने स्थायी शांति के निर्माण के लिए सभी लोगों से मिलकर काम करने हेतु प्रेरित किया।
पहला ट्वीट: “हम सभी एक बृहद शांतिमय विश्व के निर्माण हेतु मिलकर कार्य कर सकते हैं, अपने हृदय से शुरू करते हुए परिवार में संबंध, फिर समाज के भीतर और पर्यावरण के संग जो हमें आगे लोगों और राष्ट्रों के बीच संबंध स्थापित करने को अग्रसर करता है।”
दूसरा ट्वीट: “मैं एक स्थायी शाँति के निर्माण हेतु तीन रास्ते प्रस्तावित करना चाहता हूँ: साझा परियोजनाओं की प्राप्ति के आधार पर पीढ़ियों के बीच संवाद; शिक्षा जो स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और विकास का एक कारक है और श्रम जो मानव को पूर्ण गरिमा प्रदान करती है।”
विश्व शांति दिवस की स्थापना पोप पॉल सष्टम ने दिसंबर 1967 के अपने संदेश में की थी और जनवरी 1968 में पहली बार मनाया गया था।
Add new comment