Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
हम शांति हेतु यूरोप और दुनिया को माता मरियम को सौंपें, पोप
Thursday, May 05, 2022
आम दर्शन समारोह के विभिन्न समूहों को अभिवादन के दौरान, पोप फ्राँसिस ने मई के महीने के दौरान हर दिन रोजरी प्रार्थना करने के लिए आमंत्रित किया। माता मरियम से पुराने महाद्वीप और ग्रह के लिए एक नई शांति का आह्वान किया।
पोलैंड में कल देश की रानी जसना गोरा की माँ मरियम का उत्सव मनाया गया। पोप ने धन्य कार्डिनल विस्ज़िन्स्की को याद किया, जिन्होंने अपने इतिहास के सबसे कठिन क्षणों में माता मरियम पर भरोसा करना सिखाया। उनके उदाहरण का अनुसरण करते हुए, वे भी अपनी मातृभूमि का भाग्य और यूरोप में शांति के लिए धन्य कुंवारी माता को सौंपें।
Add new comment