Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
पास्का के आनंद को अपने तक ही सीमित ना रखें, पोप
Thursday, April 21, 2022
काथलिक कलीसिया पास्का सप्ताह के अठवारे में जी उठे प्रभु येसु के साथ आनंद मनाती है। पोप ने सभी से पास्का आनंद को दूसरों को बांटने हेतु प्रेरित किया। यह भय पर विजय प्राप्त करता है।
पोप फ्राँसिस ने पास्का सोमवार को पूजन धर्मविधि के लिए चयनित संत मत्ती सुसमाचार पाठ पर चिंतन करते हुए ट्वीट कर सभी विश्वासियों को जी उठे प्रभु येसु के आनंद को दूसरों को बांटने के लिए प्रेरित किया।
ट्वीट संदेश : पास्का के आनंद को अपने आप में ही सीमित नहीं रखना है। ख्रीस्त का आनंद इसे देने से मजबूत होता है, इसे बांटने से कई गुना बढ़ जाता है। यदि हम अपने आप को खोलते हैं और सुसमाचार को आगे बढ़ाते हैं, तो हमारे हृदयों का विस्तार होता है और हम भय पर विजय प्राप्त करते हैं। #आज का सुसमाचार (मत्ती 28:8-15)
Add new comment