Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
धन्य कुवांरी के स्वर्ग उदग्रहण दिवस पर पोप का ट्वीट संदेश
पोप फ्राँसिस ने धन्य कुवांरी मरिया के स्वर्ग उदग्रहण पर्व दिवस पर ट्वीट कर सभी ख्रीस्तियों को माता मरियम का उदाहरण देते हुए उदार सेवा एवं प्रेम का मर्म समझाया। साथ ही माता मरिया की मध्यस्ता से यूक्रेन वासियों के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।
काथलिक कलीसिया 15 अगस्त को कुंवारी माता मरिया के स्वर्ग उदग्रहण का पर्व मनाती है। कुंवारी मरियम ने अपनी सहमति देकर ईश्वर की मुक्ति योजना में अपना सहयोग दिया। इसलिए इस दिन सर्वशक्तिमान ईश्वर ने अपने पुत्र की माता निष्कलंक मरियम को आत्मा-शरीर सहित अपनी महिमा में स्वर्ग उठा लिया। पोप ने इस दिन ट्वीट कर सभी ख्रीस्तियों को दीन-हीन माता मरियम का उदाहरण देते हुए उनका उदार सेवा एवं प्रेम का मर्म समझाया।
पहला ट्वीट संदेशः “ईश्वर की माता को महिमा में देखते हुए, हम समझते हैं कि सच्ची शक्ति सेवा है, कि शासन करने का अर्थ प्रेम करना है और यह स्वर्ग का मार्ग है।” #स्वर्ग उदग्रहण
पोप फ्राँसिस ने दूसरे ट्वीट में माता मरिया की मध्यस्ता से युदध का दंश झेल रहे यूक्रेनियों के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।
दूसरा टवीट संदेश : “आइए, हम अपनी माता मरिया की मध्यस्थता का आह्वान करना जारी रखें, ताकि ईश्वर विश्व को शांति दे सकें और हम विशेष रूप से यूक्रेनी लोगों के लिए प्रार्थना करें।”
Add new comment