Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
हैती के गिरोह ने दोमिनिकन गणराज्य के राजनयिक का अपहरण किया
हैती में एक कुख्यात गिरोह ने दोमिनिकन गणराज्य के एक उच्च-स्तरीय राजनयिक का अपहरण कर लिया है, जब अराजकता और गिरोह युद्ध के कारण हैती के सामान्य लोगों का जीवन कठिन बन गया है।
हैती का एक गिरोह जो बड़े स्तर पर अपहरण द्वारा अपने कोष को बढ़ा रहा है, अपने पड़ोसी देश दोमिनिकन गणराज्य के एक राजनयिक का अपहरण कर लिया है।
दोमिनिकन गणराज्य दूतावास के ट्रेड अताशे कार्लोस गुइलेन का शुक्रवार को क्रोइक्स डेस बाउक्वेट्स जिले में अपहरण कर लिया गया है।
वे उस समय दोमिनिकन गणराज्य लौट रहे थे। उसे 400 मावोजो गिरोह द्वारा अपहरण कर लिया गया है, जो पहले के अपहरणों से उत्साहित हैं।
विगत अक्टूबर को गिरोह ने अमरीका के 16 और कनाडा के एक नागरिक को कैद कर लिया था जो एक अनाथालय की आर्थिक मदद करते हैं।
माओजो गिरोह ने फिरौती के लिए हरेक से एक मिलियन डॉलर की मांग की थी। उन्होंने स्वास्थ्य के आधार पर पांच को रिहा कर दिया था। ख्रीस्तीयों का कहना है कि बाकी 12 बचकर भागने में सफल हो गये।
400 माओजो गिरोह ने कार्लोस गुइलेन की रिहाई के लिए आधा मिलियन डॉलर की मांग की है। गिरोह खासकर विदेशियों को निशाना बनाते हैं क्योंकि वे उसने अधिक फिरौती रकम की मांग करते हैं। किन्तु हैती के लोग भी खतरे में और उनके अपराध के शिकार होते हैं। अपहरण पिछले हफ्ते राजधानी में हुई सामूहिक हिंसा के बाद हुई है।
पोर्ट-ऑ-प्रिंस में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हिंसक लड़ाई ने हजारों लोगों को उनके घरों से निकाल दिया और बच्चों सहित कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। दर्जनों घर जला दिए गये।
यह घटना फिर से रेखांकित करती है कि हैती एक ऐसा देश है जिसके पास अपनी कानून और व्यवस्था प्रणाली की कमान नहीं है।
Add new comment