रेडचर्च में तीन दिवसीय आध्यात्मिक साधना का समापन हुआ

विश्वासी गण विश्वासी गण

18मार्च  से 20मार्च तक तीन दिवसीय आध्यात्मिक साधना संत फ्राँसिस असिसी कैथेड्रल (रेडचर्च) इन्दौर में सम्पन  हुई.आध्यात्मिक  साधना के मुख्य प्रवचनकर्ता संत पॉल कॉलेज के डायरेक्टर फादर सायमन राज, ने अपने प्रवचन कहा 
 मनुष्य जीवन एक त्रिकोणीय लड़ाई है,जो ईश्वर, मनुष्य, और शैतान के बीच चलती रहती है। चूँकि ईश्वर सृष्टिकर्ता है,मनुष्य को ईश्वर ने अपने स्वरूप बनाया है इसलिए मनुष्य को सुरक्षित रखना चाहता है। स्वार्थ मनुष्य का मानविक स्वभाव है वह मायावी दुनिया द्वारा आकृषित होता है।शैतान ईशरचित हर रचना को तोड़ना चाहता है,यह लड़ाई निरन्तर चलती रहती है। निर्भर करता है कि मनुष्य कितने गहरे विश्वास के साथ एवं कितनी दृढ़तापूर्वक ईश्वर का हाथ थामें रहता है। याद रखिए यदि हम सच्चे हृदय से अपने दुश्कर्मों  पर पश्चाताप करते हुए ईश्वर से क्षमा याचना करेंगे तो दयालु ईश्वर हमें क्षमा करेंगे.आध्यात्मिक साधना में  कोविड 19 की सावधानियों का पालन किया गया.. समस्त जानकारी हमारे संवाद दाता बी.ए.अलवारिस द्वारा दी गई

Add new comment

2 + 2 =