Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
फादर रोजारियो बने बरिशाल धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष
पोप फ्रांसिस ने राजशाही धर्मप्रांत के विकर जेनेरल फादर इम्मानुएल कारोन रोजारियो को बंगलादेश के बरिशाल धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्त की घोषणा 21 जून को हुई।
नवनियुक्त धर्माध्यक्ष इम्मानुएल कारोन रोजारियो का जन्म 8 फरवरी 1963 को राजशाही धर्मप्रांत के पाबना में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 28 दिसम्बर 1993 को हुआ था।
पुरोहिताभिषेक के बाद उन्होंने निम्नलिखित पदों पर अपनी सेवाएँ दीं हैं –
1994 -1997 – राजशाही के बोनपारा में सहायक पल्ली पुरोहित।
1997-2002 – रोम के उर्बनियन विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की पढ़ाई।
2002-2007 – राजशाही के बोरनी में पल्ली पुरोहित।
2007-2011 – डीन
2012 – वाईस रेक्टर।
2012 -2018 – ढाका के मेजर सेमिनरी के रेक्टर।
2018 -2020 – राजशाही कालिमनोगोर में पल्ली पुरोहित तथा विकास एवं प्रशासन के लिए धर्मप्रांत के कार्यालय का संचालक।
2021 से अब तक वे विकर जेनेरल, राजशाही महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित और बंगलादेश के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के धर्म सैद्धांतिक आयोग के महासचिव थे।
Add new comment